मध्य प्रदेश

पैसों की हवस में बेटे ने तोड़ी हर सीमा, अपने ही पिता के सिर में गोली मारकर की हत्या

बड़वानी:- जिले के पिछोड़ी गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक बेटे ने पैसों के विवाद में अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना 20 अप्रैल दोपहर की है, जब पुलिस को फोन पर हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

मृतक की पत्नी गौरी बाई ने बताया कि उनके बेटे चंदन बडोले (32) ने अपने पिता जगन बडोले (58) की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक, चंदन लंबे समय से अपने पिता से पैसों की मांग कर रहा था। परिवार के अनुसार, जगन पहले ही उसे करीब 2 लाख रुपये दे चुके थे, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार और पैसे मांग रहा था।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो अचानक हिंसक हो गया। गुस्से में आकर चंदन ने पास रखी पिस्तौल उठाई और अपने पिता के सिर पर गोली चला दी। गोली लगते ही जगन की मौके पर ही मौत हो गई।पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट को मौत का कारण बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चंदन बडोले की तलाश शुरू कर दी है, जो वारदात के बाद से फरार है।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

Gas Cylinder Update : गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा बदलाव, अब …. इस चीज के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर लागू हुआ ये नियम

भोपाल : एक बार फिर से शादियों के सीजन शुरू हो गए हैं और मिडिल ईस्ट में तनाव की…

1 of 28