मध्य प्रदेश

Gangrape : घाटी के पास युवती से गैंगरेप, परिचित के साथ घूमने गई थी पीड़िता, तभी पड़ गई दो युवकों की बुरी नजर

सागर : सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नीम घाटी के पास एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक के साथ मारपीट की और उसे मौके से भगाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती शाम 24 साल की युवती अपने परिचित युवक के साथ नीम घाटी के पास घूमने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद बदमाशों की नजर उन पर पड़ गई। आरोप है कि आरोपियों ने युवती के साथ आए युवक के साथ मारपीट की और उसे मौके से भगा दिया। इसके बाद युवती के साथ दोनों आरोपियों ने ज्यादती की।

युवती किसी तरह वहां से बचकर सड़क तक पहुंची

घटना के बाद युवती किसी तरह वहां से बचकर सड़क तक पहुंची और मदद के लिए शोर मचाया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने कुछ ही समय में दो आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम रानू और सुंदर

गिरफ्तार आरोपियों के नाम रानू और सुंदर बताए जा रहे हैं, जो इसी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि गैंगरेप की सूचना मिलते ही एसडीओपी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीमें गठित कर तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं, जिसके चलते आरोपी जल्दी पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : आम आदमी को एक और बड़ा झटका बिजली के दामों में इतने रुपए की बढ़ोतरी, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

जबलपुर : मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश विद्युत…

1 of 25