मध्य प्रदेश

Gangrape Case : जंगल में नाबालिग के साथ युवकों ने की सामूहिक दुष्कर्म, हालत देख कांप उठी परिजनों की रूह, और फिर

डिंडौरी : मध्यप्रदेश के आदिवासी जिला डिंडौरी के बजाग थानांतर्गत वनग्राम में एक नाबालिक बालिका से गांव के ही दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बताई जा रही है, जहां ठाड़पथरा के नजदीक जंगल में किसी कार्य से गई हुई बालिका को सुनसान इलाके में अकेला पाकर दो आरोपियों ने उसके साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि पीड़िता पड़ोस के किसी गांव की रहने वाली है जो कि सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ से लगा हुआ है। पीड़िता ने अपने साथ घटित हुई इस घटना की आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

बजाग पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपितों की तलाश कर हिरासत में ले लिया है। पीड़िता की निशानदेही पर थाना प्रभारी शिवलाल मरकाम सहित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर जाकर घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किए गए।

पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज किया मामला

मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी विवेक कुमार गौतम ने बताया कि, नाबालिग पीड़िता द्वारा थाने में आकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दो आरोपियों समलू बैगा, रविन्द्र बैगा द्वारा पीड़िता के साथ बलात्कार की घटना कारित करने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है तथा सामूहिक दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

होटल के कमरे में …. इस हालत में मिली महिला, देखकर हर किसी ने बंद कर ली अपनी आंखें, पुलिस के भी उड़े होश

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक…

Breaking : गिड़गिड़ाता रहा लाचार पिता, हैवान डॉक्टर ने मासूम को जमीन पर पटका, टूट गया नवजात का हाथ

दतिया : मध्यप्रदेश के दतिया जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने…

1 of 30