अपराध

महिला कलाकार के साथ गैंगरेप! यूट्यूब वीडियो बनाने के नाम पर बुलाया स्टूडियो, फिर हाथ-पैर बांधकर बारी – बारी बनाया हवस का शिकार

दुमका : शारदीय नवरात्र के दौरान 28 सितंबर को दुमका जिले के हंसडीहा में एक महिला कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि तीन युवकों ने यूट्यूब वीडियो बनाने के बहाने पीड़िता को बुलाया और हंसडीहा के एक स्टूडियो में उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने 2 अक्टूबर को हंसडीहा थाना में तीनों युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की जांच शुरू की और आवश्यक तकनीकी और चिकित्सीय जांच कर मामले की सच्चाई सामने आई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दुमका पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खरवार ने बताया कि पीड़िता और आरोपी पहले से परिचित थे। आरोपी यूट्यूब वीडियो बनाने के बहाने पीड़िता को अपने पास बुलाते थे। जांच में तकनीकी सबूत और मेडिकल रिपोर्ट ने पीड़िता के आरोपों को सही साबित किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सोशल मीडिया पर लोकप्रिय गायक पारस राज यादव का नाम भी शामिल है जो हाल ही में साड़ी नीला नीला गीत से सुर्खियों में रहा था।

What's your reaction?

Related Posts

Gangrape : लिफ्ट के बहाने चलती कार में महिला से गैंगरेप, विरोध पर बेरहमी से पीटा, सड़क किनारे फेंककर फरार

हरियाणा : फरीदाबाद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई…

महिला को देखते ही खोल लिया अपना पैंट, बीच सड़क पर ही करने लगा ऐसा काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बेंगलुरु : देश के आईटी हब के नाम से मशहूर बेंगलुरु को सबसे शिक्षित इलाका माना…

प्रेमी के लिए ‘जल्लाद’ बनी मां, 3 साल की मासूम को गर्म प्रेस से दागा, फिर कड़ाके की ठंड में किया ये खौफनाक काम

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने…

1 of 9