Raipur

CG Breaking : डिप्टी सीएम विजय शर्मा बने ऑब्जर्बर, बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिये किन-किन नेताओं को ….

नई दिल्ली/रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की घोषणा की है। इसके तहत बिहार के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।इस संबंध में पार्टी मुख्यालय प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने और पार्टी की रणनीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न राज्यों में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

बिहार की पांच सीटों पर नजर

बिहार में इस बार राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव होना है। राजनीतिक समीकरणों के अनुसार इनमें से दो सीटें भाजपा और दो सीटें जनता दल यूनाइटेड के खाते में जाना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि पांचवीं सीट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।दरअसल, पांचवीं सीट पर मुकाबला रोचक हो सकता है क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल ने भी अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। ऐसे में इस सीट पर चुनाव की स्थिति बनती दिखाई दे रही है।

रणनीति पर नजर रखेंगे पर्यवेक्षक

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का उद्देश्य राज्य में पार्टी की रणनीति को मजबूत करना और चुनावी प्रक्रिया के दौरान विधायकों के साथ समन्वय बनाए रखना है। पर्यवेक्षक चुनाव से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखेंगे और पार्टी नेतृत्व को समय-समय पर रिपोर्ट भी देंगे।

बढ़ सकती है राजनीतिक सरगर्मी

बिहार में पांचवीं सीट पर संभावित मुकाबले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। यदि मतदान की नौबत आती है तो यह चुनाव सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष के बीच शक्ति प्रदर्शन का मंच बन सकता है।ऐसे में भाजपा नेतृत्व ने राज्यसभा चुनाव को गंभीरता से लेते हुए अनुभवी नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे चुनावी प्रक्रिया के दौरान पार्टी की रणनीति प्रभावी तरीके से लागू की जा सके।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 67