अपराध

Crime News : कलयुगी बेटे का खौफनाक कारनामा, मां को मौत के घाट उतारा, फिर थाने जाकर दिया सरेंडर

गाजियाबाद : गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी में दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां 65 वर्षीय मधु देवी की उनके बेटे राहुल शर्मा ने दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी और चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के तुरंत बाद आरोपी खुद मोदीनगर थाने पहुंचा और मां की हत्या करने की बात कबूल कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मौके पर पहुंचकर खून से सना शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक हत्या में धारदार हथियार का इस्तेमाल हुआ है और प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद को वजह माना जा रहा है, जबकि आरोपी से पूछताछ जारी है और हर पहलू की जांच की जा रही है। मधु देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, एसीपी अमित सक्सेना का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद हत्या की समयावधि और कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है, स्थानीय लोग सदमे में हैं और पुलिस ने तनाव को देखते हुए मोहल्ले में निगरानी बढ़ा दी है, पड़ोसियों का कहना है कि मां-बेटे के बीच पहले भी विवाद की बातें सुनी जाती थीं पर कोई नहीं सोच सकता था कि मामला इस हद तक पहुंच जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

Acid Attack : संबंध बनाने के लिए मना करता था पति, हर दिन पत्नी मारती थी ताना, गुस्से में युवक ने दे दी ये खौफनाक सजा

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां…

1 of 11