Raipur

CG : दुष्कर्म – पाक्सो के आरोपी से मिलीभगत कर पीड़िता पर बना रही थी दबाव, खुलासे के बाद डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने किया सस्पेंड

रायपुर : राजधानी रायपुर में खाकी को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कबीर नगर थाना क्षेत्र से जुड़े दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में महिला हेड कांस्टेबल द्वारा आरोपी से मिलीभगत कर पीड़िता पर बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा था। मामले का खुलासा होने के बाद डिप्टी कमिश्नर ने कड़ा कदम उठाते हुए महिला प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। थाने में पिछले दिनों एक नाबालिग से दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के प्रकरण में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। आरोप है कि थाने में पदस्थ महिला हेड कांस्टेबल चन्द्रकला साहू ने इस मामले की विवेचना के दौरान आरोपी युवक से मिलीभगत कर पीड़िता पर बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा था। दुष्कर्म की घटना से आहत पीड़िता को बार-बार महिला हेड कांस्टेबल द्वारा बयान बदलने के लिए धमकी दी जा रही थी।

जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। शिकायत की गंभीरता और विभागीय जांच के प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर डिप्टी पुलिस कमिश्नर (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल ने कार्रवाई सुनिश्चित की। जांच रिपोर्ट में महिला हेड कांस्टेबल के खिलाफ आरोपों की पुष्टि होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या आरोपितों को संरक्षण देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महिला हेड कांस्टेबल की धमकी से डरकर पीड़िता ने कर दिया था…!

महिला हेड कांस्टेबल का पीड़िता पर दबाव बनाये जाने के इस प्रकरण में पीड़िता ने कई चैकाने वाले खुलासे किये। पीड़िता ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी अपनी शिकायत में बताया था कि महिला प्रधान आरक्षक उसे लगातार धमका रही थी और आरोपी के पक्ष में बयान बदलने का दबाव बना रही थी। इसी दबाव के डरकर पीड़िता ने एक बार अपनी गवाही बदल भी दी थी। हालांकि जब इस बात की जानकारी पीड़िता के परिजनों को हुई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर पूरे मामले की हकीकत से अवगत कराया गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की जांच के बाद आरोपी महिला हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 59