LIFE
छत्तीसगढ

CG Weather Update : प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान में गिरावट होने से ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग बस्तर जिले सहित दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही विभाग ने 24 से 48 घंटे के बीच भारी बारिश को लेकर चेतावनी भी जारी की है।

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव

दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा दबाव अब भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की ओर बढ़ रहा है। जिसका प्रभाव छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में पड़ने वाला है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही प्रशासन को अलर्ट रहने के भी निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद समेत 10 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

आज भारी बारिश की संभावना

आज 28 अक्टूबर को बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर आदि में भारी से अति भारी वर्षा के आसार हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर सीमांत भारी वर्षा भी हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दक्षिणी जिलों में तेज हवाएं 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

1 of 17