LIFE
छत्तीसगढ

CG Weather Update Today : प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई हो चुकी है। मानसून की विदाई के साथ ही गुलाबी ठंड ने भी दस्तक दे दी है। ठंड की दस्तक के बीच शनिवार की शाम से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। शनिवार देर रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश भी हुई है और कई इलाकों में रविवार सुबह भी बारिश जारी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में ठंड की बढ़ोतरी के लिए हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी जताई है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद समेत 10 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही जानकारी मिली है कि, बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। ⁠

मौसम विभाग ने की जनता से अपील

वहीं मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि, घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लेले। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई इलाकों में बादळ छाए रहने की भी बात कही है। मौसम विभाग ने बताया कि, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। ऐसा माना जा रहा है कि, इस बार प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

1 of 17