LIFE
छत्तीसगढ

CG Weather Update Today : प्रदेश के …. इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शुरू हुई तापमान में गिरावट, छाने लगा कोहरा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई हो चुकी है और ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह-सुबह कोहरा छा रहा है और ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अब तापमान में गिरावट होगी और धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी। प्रदेश के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाए रहेगा।

आज सुबह छाया कोहरा

बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों ने गर्म कपड़े निकालना शुरू कर दिया है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान लगाया है। शनिवार की सुबह राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में कोहरा छाया हुआ था और हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

तापमान में होगी गिरावट

ठंड की दस्तक ने प्रदेश का मौसम खुशनुमा कर दिया है। शुक्रवार रात को हल्की ठंड का एहसास हुआ था और शनिवार सुबह भी ठंड का एहसास हुआ है। शनिवार की सुबह के बाद सूर्य की तेज किरणों की वजह से तापमान में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग ने इस बार प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अंबिकापुर, मैनपाट, बस्तर जैसे इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update Today : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, हो सकती है तेज बारिश, अलर्ट जारी

रायपुर : देश के दक्षिण-पूर्वी तट पर आए भीषण चक्रवाती तूफ़ान “मोंथा” का असर खत्म…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड, इन जिलों में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : नवंबर महीने के दूसरे हफ्ते की शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG News : धान खरीदी से पहले बड़ा संकट; 48 घंटे बचे, लेकिन केंद्रों पर लटका ताला, सरकार की अग्निपरीक्षा!

रायपुर : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने में अब सिर्फ 48 घंटे बाकी हैं, लेकिन…

1 of 14