LIFE
छत्तीसगढ

CG Weather Update Today : रायपुर समेत इन इलाकों में होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में शनिवार रात से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार देर रात से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जमकर बारिश हो रही है। बात करें राजधानी रायपुर की तो रायपुर और उसके आस-पास के इलाकों में भी शनिवार रात को जमकर बारिश हुई है। इतना ही नहीं रायपुर में रविवार की सुबह भी बारिश जारी है। वहीं मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर और दुर्ग संभाग में सबसे ज्यादा बारिश होगी। मौसम विभाग ने रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, कबीरधाम, राजनांदगांव, बेमेतरा, दुर्ग, और बालोद जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने लोगों से की अपील

इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ वज्रपात होने की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि, वो बिना किसी काम के घर से बाहर न निकले और अगर बारिश में कहीं फंसते हैं तो पेड़ के नीचे खड़े न हो। मौसम विभाग ने कहा है कि, बारिश के दौरान बचने के लिए सुरक्षित जगह पर रुके।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG Liquor Shop : मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, कल बंद रहेगी सभी शराब दुकानें, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कल यानी…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 16