LIFE
छत्तीसगढ

CG Weater Update Today : प्रदेश के इन जिलों में आज भी होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम ने जाते-जाते तांडव मचाना शुरू कर दिया है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में शुक्रवार को जमकर बारिश हुई है। शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के चलते कई नदी नाले उफान पर आ गए। इतना ही नहीं लगातर हो रही बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में अब-अब धीरे धीरे ठंड ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में जमकर बारिश होने की बात कही है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर से बारिश के आसार बनने की बात कही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के की जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रायपुर, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई, मोहला-मानपुर चौकी और राजनांदगांव जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सरंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली और बिलासपुर में भी बारिश के आसार है।

15 अक्टूबर से नार्थ ईस्ट सक्रिय होगा मानसून

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, 15 अक्टूबर से नार्थ ईस्ट मानसून सक्रिय होगा और इसके बाद ही धीरे-धीरे दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी होगी। बरसात की यह बढ़ी हुई अवधि धान की फसलों के लिए राहत मानी जा रही है। खेतों में नमी बने रहने से फसल अच्छी तरह पक सकेगी। हालांकि लगातार वर्षा से कटाई में देरी हो सकती है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG Liquor Shop : मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, कल बंद रहेगी सभी शराब दुकानें, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कल यानी…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 16