Raipur

CG : झूठी निकली सराफा कारोबारी से 86 किलो चांदी के लूट की कहानी, इस वजह से कारोबारी ने रची साजिश पुलिस भी हुई हैरान

रायपुर : राजधानी रायपुर में गन प्वाइंट पर रखकर सराफा कारोबारी से 86 किलो चांदी की लूट की कहानी झूठी निकली है। घटना के 12 घंटे के भीतर ही पुलिस ने इस फर्जी लूट कांड का पर्दाफाश कर दिया। बताया जा रहा है कि सराफा कारोबारी ने आनलाइन सट्टा में 46 लाख रूपये गवां दिये थे। जिसके बाद उसने इस फर्जी लूट की कहानी तैयार की थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही रायपुर के सदर बाजार इलाके में हथियार की नोक पर लूट का बड़ा मामला सामने आया था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सराफा कारोबारी राहुल गोयल ने अज्ञात हथियारबंद लुटेरों ने गन प्वाइंट पर उसके हाथ-पैर बांधकर 86 किलो चांदी की लूट कर फरार हो गये। कारोबारी ने पुलिस को यह भी बताया था कि आरोपी भागने से पहले घर में लगे सीसीटीवी के डीवीआर भी लेकर भांग गये। पुलिस ने जब इस लूटकांड की तफ्तीश शुरू की तो पूरा मामला संदिग्ध लगा।

लिहाजा पुलिस ने राहुल गोयल से ही घटना को लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस की पूछताछ में गोलमोल जवाब देने पर, जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।पुलिस की पूछताछ में सराफा कारोबारी राहुल ने खुलासा किया कि वह मूलतः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। उसने बताया कि वह अप्रैल से आनलाइन क्रिकेट सट्टे में लगातार रकम हार रहा था। अब तक उसने करीब 46 लाख रुपये सट्टे में गंवा दिए थे।

पैसे की भरपाई के लिए उसने अपनी कंपनी को धोखा देने की प्लानिंग बनायी। राहुल यहां रायपुर में शिवा ट्रेडर्स के नाम से फर्म चलाता है, जो आगरा की एक बड़ी कंपनी के लिए क्लियरिंग एंड फारवर्डिंग एजेंट का काम करता है। पुलिस की पूछताछ में राहुल ने स्वीकार किया कि उसने लूट की झूठी कहानी खुद गढ़ी थी। ताकि कंपनी को माल की रकम लौटाने से बच सके।

नुकसान छिपाने कंपनी की चांदी बेच दी

पुलिस की जांच में सामने आया कि राहुल ने दीवाली के लिए आगरा से 200 किलो चांदी रायपुर मंगाई थी। इसमें से 100 किलो चांदी वापस भेज दी, 14 किलो बेच चुका था और 40 लाख रुपये की चांदी निजी तौर पर बेचकर उसका पैसा सट्टे में हार गया। सट्टा में बड़ी रकम हारने के बाद उसने इस नुकसान से बचने के लिए बचे हुए 86 किलो चांदी की लूट की झूठी कहानी बनाकर वह कंपनी को धोखा देना चाहता था। लेकिन पुलिस ने इस फर्जी लूटकांड का पर्दाफाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 59