Raipur

CG School Time Change : भीषण गरमी की वजह से स्कूल का समय बदला, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर : राजधानी रायपुर में भी भीषण गरमी को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश 20 मार्च से प्रभावील होगा। जारी आदेश के मुताबिक एक पाली वाले स्कूलों में प्राथमिक से लेकर हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी तक की कक्षाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होगी। वहीं जहां दो पालियों में स्कूल संचालित होती है, वहां प्राथमिस से पूर्व माध्यमिक शालाएं 7.30 बजे से 11.30 बजे तक और हायर सेकेंडरी से हाईस्कूल तक की कक्षाएं 11.30 बजे से 4.30 बजे तक संचालित होगी। हालांकि परीक्षा के कार्यक्रम में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा।

सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने की थी मांग

आपको बता दें कि पिछले दिनों सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय सचिव राजू टंडन की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की थी। फेडरेशन ने गरमी को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव की मांग की थी। सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की मांगों पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रस्ताव सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी से मंगाये थे। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर रायपुर कलेक्टर ने अनुमोदन किया और फिर स्कूल के समय में बदलाव का आदेश जारी किया गया। डीईओ से स्कूल के संचालन समय में बदलाव की मांग करने वालों में सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय सचिव राजू टंडन, जिला अध्यक्ष लखेश्वर वर्मा, संजय वर्मा, धर्मदास पाटिल, कैलाश बघेल, शिवपूजन सिंह और चंद्रकांत कनौजिया शामिल थे।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG : मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना – 2026 का होगा शुभारंभ, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राज्य सरकार एक नई राहतभरी योजना…

CG News : अफसर की पत्नी से दरिंदगी अमीर कारोबारी ने बंधक बनाकर मिटाई हवस, पीड़िता की आपबीती सुन उड़ गए पुलिस के होश

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद गंभीर और सामने आया है। राजधानी…

CG News : बकाया बिल की टेंशन खत्म, मुख्यमंत्री साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, जानें किसे मिलेगा लाभ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Crime : ज्वेलरी शॉप में फिल्मी स्टाइल में ठगी 5 लाख के जेवर पहनकर ऐसे फरार हुई शातिर महिला, पुलिस भी रह गई दंग

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी में ठगी का मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला…

1 of 56