Raipur

CG : तोमर बंधुओं की दबंगई पर पुलिस का शिकंजा, पत्नी भावना हिरासत में, जैगुआर कार बरामद, कर्ज चुकाने के बाद भी नहीं लौटाई थी गाड़ी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चर्चित हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज़ होती जा रही है। अब फरार रोहित तोमर की पत्नी भावना उर्फ रुचि तोमर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, भावना की भूमिका अपराध में संलिप्त पाए जाने के बाद पूछताछ शुरू कर दी गई है।

बता दें कि तोमर बंधु फरार होने के बावजूद लगातार अपने परिजनों के संपर्क में बने हुए थे। पुलिस को भावना के संपर्क और सहयोग के प्रमाण मिले हैं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले, वीरेंद्र तोमर की पत्नी सुब्रा तोमर को पहले ही रायपुर केंद्रीय जेल भेजा जा चुका है।

तोमर बंधुओं की जैगुआर कार जब्त, असली मालिक का खुलासा

इस बीच रायपुर पुलिस ने तोमर बंधुओं के कब्जे से एक लग्जरी जैगुआर कार भी जब्त की है। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि कार भिलाई निवासी मनोज कुमार वर्मा की है। मनोज वर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 5 साल पहले तोमर बंधुओं से ₹3 लाख का उधार लिया था और बदले में अपनी जैगुआर कार गिरवी रखी थी।

मनोज वर्मा के मुताबिक उन्होंने अब तक ₹8 लाख चुका दिए हैं, इसके बावजूद तोमर बंधु कार लौटाने को तैयार नहीं थे। पीड़ित का कहना है कि यह धोखाधड़ी और दबंगई का खुला उदाहरण है, जिसमें पैसे चुकाने के बावजूद उनकी संपत्ति जबरन कब्जे में रखी गई।

तोमर बंधुओं पर कसता जा रहा है शिकंजा

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार तोमर बंधुओं को पकड़ने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है और जो भी व्यक्ति उनके अपराध में सहयोगी या संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। अब जब परिजन भी निशाने पर आ चुके हैं, यह संकेत है कि कानून के शिकंजे से कोई नहीं बचेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Breaking : DSP कल्पना वर्मा निलंबित, होटल कारोबारी से महंगे गिफ्ट लेना और खुफिया जानकारियां देना पड़ा महंगा

रायपुर : रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

1 of 48