Raipur

CG News : निजी स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी, तीन बिंदुओं पर DPI ने मांगी जानकारी, 17 अप्रैल तक मांगी जानकारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी हैं। डीपीआई ने सभी संयुक्त संचालकों से तीन अलग-अलग बिंदुओं में जानकारी मांगी है। सभी संयुक्त संचालक को भेजे गये निर्देश में कहा गया है कि निजी स्कूलों से संबंधित जानकारी 17 अप्रैल तक उपलब्ध करायें।

इन बिंदुओं पर मांगी गयी जानकारी

1. जिले में संचालित सभी निजी शालाओं में फीस विनियमन समिति का गठन हुआ है. अथवा नहीं? यदि नहीं तो क्या कार्यवाही की गई है।

2. क्या इन निजी शालाओं में शुल्क निर्धारण हेतु समिति की बैठक प्रति वर्ष आयोजित हो रही है? क्या बैठक आयोजन के पश्चात शुल्क निर्धारण का प्रदर्शन नोटिस बोर्ड में किया जा रहा है?

3. जिला स्तरीय शुल्क समिति की विगत तीन वर्ष (2024-25, 2025-26, 2026-27) में आयोजित बैठकों की जानकारी देवें।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

1 of 63