Raipur

CG News : 8000 किमी दूर से पहुंचता था नशे का जखीरा …. पुलिस का नाईजीरियन ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानें कैसे होती थी सप्लाई

रायपुर : जिले की पुलिस ने दिल्ली में नाईजीरियन ड्रग्स नेटवर्क पर दबिश डालते हुए एक नाईजीरियन युवक और एक भारतीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स और सन्नी शर्मा शामिल हैं। तोचकू अफामे को ड्रग्स के मामले में पहली बार गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी दिल्ली से ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का संचालन कर रहे थे, और पूरे देश के विभिन्न राज्यों में ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे।

हर दिन लाखो रुपये की ड्रग सप्लाई

रायपुर पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा प्रतिदिन 10 से 50 लाख रुपये का ड्रग्स सप्लाई किया जाता था और पिछले 6 महीनों में 2 करोड़ रुपये का मनी ट्रांजेक्शन हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह से 10 लाख रुपये की नगदी और 5 मोबाइल भी जब्त किए हैं। इसके अलावा, नाईजीरिया में बैठे चिची नामक व्यक्ति इस ड्रग्स सिंडिकेट का मास्टरमाइंड है।

पुलिस ने लिया 5 दिनों के रिमांड पर

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड पर लिया है। साथ ही, रायपुर पुलिस ने नाईजीरियन एंबेसी को पत्र लिखकर इस मामले में और जानकारी मांगी है। पुलिस ने मास्टरमाइंड चिची के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने के लिए कोर्ट में आवेदन भी किया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 67