Janjgir - Champa

CG News : शासकीय जमीन पर पीएम आवास निर्माण को लेकर विवाद, उपसरपंच पर बड़ा आरोप

जांजगीर-चांपा : जिले के ग्राम बेलटुकरी के आश्रित गांव मंधाईपुर में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। यहां के उपसरपंच देव सिंह, पिता छत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर कब्जा कर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण शुरू कर दिया है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने इस संबंध में कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपते हुए बताया कि जिस जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा है, वह शासकीय और सार्वजनिक उपयोग की भूमि है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस मामले की पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध कब्जा हटाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, इस पूरे मामले पर उपसरपंच देव सिंह ने अपनी सफाई दी है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास उनके पिता छत सिंह के नाम से स्वीकृत हुआ है और वे स्वयं अपने पिता से अलग रहते हैं।

उन्होंने बताया कि जिस जमीन की बात हो रही है, उस पर उनके पिता का करीब 30 वर्षों से कब्जा है। साथ ही, लगभग 10 वर्ष पहले उसी जमीन पर उनके पिता के नाम से शौचालय का निर्माण भी शासन द्वारा कराया गया था। देव सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने और परेशान करने के उद्देश्य से इस तरह की शिकायतें कर रहे हैं। फिलहाल, मामला प्रशासन के संज्ञान में है और अब देखना होगा कि जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking News : सब इंस्पेक्टर निलंबित FIR दर्ज न करने व समझौते का दबाव बनाने का आरोप, एसपी ने की कार्रवाई …

जांजगीर-चांपा : जिले में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला…

CG News : फ्रेंड रिक्वेस्ट से हुई दोस्ती, फिर युवती के ले लिए अश्लील VIDEO – फोटो, करना लगा ब्लैकमेल, मांगे 70000 रुपये…

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का…

CG Breaking : घूसखोरों पर बड़ा एक्शन 35000 रुपये लेते पकड़ाये तीन अधिकारी-कर्मचारी पर गिरी गाज, निलंबन का आदेश हुआ जारी

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 of 11