Raipur

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो नकाबपोश लुटेरों ने चाकू की नोक पर एक चॉइस सेंटर संचालक को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने प्रार्थी को रोककर चाकू की नोक पर डराया-धमकाया और करीब 1.50 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी उमेंद्र देवांगन, जो कि नवापारा का निवासी है और चॉइस सेंटर संचालित करता है, वह नकदी लेकर अभनपुर-राजिम मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उसे बीच रास्ते में रोका और गले पर चाकू अड़ाकर उसके पास मौजूद डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।

पैदल ही भागे आरोपी

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हुई। पकड़े जाने के डर से लुटेरे अपनी बाइक, प्रार्थी का मोबाइल और खाली बैग घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर छोड़कर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया है। घटना के बाद नवा रायपुर सीएसपी, अभनपुर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल और डॉग स्क्वाड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG : मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना – 2026 का होगा शुभारंभ, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राज्य सरकार एक नई राहतभरी योजना…

CG News : अफसर की पत्नी से दरिंदगी अमीर कारोबारी ने बंधक बनाकर मिटाई हवस, पीड़िता की आपबीती सुन उड़ गए पुलिस के होश

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद गंभीर और सामने आया है। राजधानी…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG News : बकाया बिल की टेंशन खत्म, मुख्यमंत्री साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, जानें किसे मिलेगा लाभ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू…

1 of 55