Gariyaband

CG News : छत्तीसगढ़ की ‘गोल्डन गर्ल’ की फांसी पर लटकी मिली लाश, भारोत्तोलन में जीते थे 4 गोल्ड समेत 6 पदक

राजिम : छुरा नगर के आवासपारा क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भारोत्तोलन में चार गोल्ड मेडल सहित छह पदक जीत चुकी प्रतिभाशाली छात्रा संध्या साहू की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली। संध्या, जिसे उसकी उपलब्धियों के कारण ‘छुरा की गोल्डन गर्ल’ के नाम से जाना जाता था, का शव सोमवार को उसके घर के किचन में साड़ी के फंदे से लटका मिला।

बता दें कि घटना के समय संध्या की मां नहाने गई थीं। नहाकर लौटने पर उन्होंने अपनी बेटी को फंदे पर लटका देखा और शोर मचाया। पड़ोसियों ने तुरंत संध्या को फंदे से उतारा और उसे छुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया, जिसने मौके से कुछ साक्ष्य जब्त किए। पुलिस का कहना है कि संध्या के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि संध्या ने यह कदम क्यों उठाया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, आरक्षक के सिर पर टंगिया से मारा, तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला का सनसनीेखेज…

CG Viral Video : बार बालाओं ने कपड़े उतारकर किये अश्लील डांस, SDM और पुलिस जवानों ने जमकर लुटाए पैसे देखे वायरल वीडियो

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने…

CG News : कांग्रेस में ये क्या हो रहा है? मृत व्यक्ति को बना दिया ब्लॉक अध्यक्ष, पार्टी की सूची में नाम देख चौंके लोग

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Rajim Violence News : राजिम हिंसा मामले में आया एक और मोड़, गांव में कर्फ्यू जैसे हालत, चप्पे – चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राजिम : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले की धर्मनगरी राजिम के दुधकैयां गांव में…

1 of 4