Raipur

CG News : बोर्ड परीक्षार्थियों को देनी होगी अब डबल फीस, माशिम ने जारी किया आदेश, जानिये कितनी – कितनी बढ़ी राशि

रायपुर : बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बुरी खबर है। बोर्ड परीक्षार्थियों को अब पहले की तुलना में दोगुनी परीक्षा फीस देनी होगी। इस संबंध में माशिमं ने आदेश जारी कर दिया है। आखिरी बार साल 2021 में परीक्षा फीस बढ़ायी गयी थी, अब पांच साल बाद 10वी और 12वी का परीक्षा शुल्क बढ़ाया गया है। नये आदेश के मुताबिक 5 साल बाद बोर्ड परीक्षार्थियों की फीस 460 से बढ़ाकर 800 से रुपया किया गया है। वहीं बोर्ड परीक्षा के फार्म में 70 रुपए की बढ़ोतरी की गयी है। जानकारी के मुताबिक बढ़ा हुआ शुल्क शैक्षणिक सत्र 26 -27 में लागू होगी। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने फीस बढोत्तरी के संबंध में आदेश जारी किया है। विलंब शुल्क भी बढ़ाया गया है। विशेष विलंब शुल्क अब 1540 रुपये से बढ़कर 2000 रुपये किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47