Raipur

CG News : आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद ट्रांसफर करेंगे पैसे

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ की महतारियों को आज एक बार फिर बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे। 65 लाख महिलाओं के खातों में कुल 606.94 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की करेंगे।

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। वे कल रात 8 बजे रायपुर पहुंचे। रात वे रायपुर के निजी होटल में ठहरे थे। आज शनिवार (4 अक्टूबर) को वे बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश बीजेपी के नेताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर अमित शाह का CM विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, गृहमंत्री विजय शर्मा, डिप्टी CM अरुण साव समेत मंत्री और विधायकों ने स्वागत किया। कई बीजेपी नेता भी मौजूद रहे।

हाई अलर्ट पर बस्तर पुलिस

अमित शाह आज 4 दोपहर 12:00 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वे अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास को ध्यान में रखते हुए कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। पूरे बस्तर संभाग में सभी थानों, पुलिस चौकियों एवं फ़ॉरवर्ड बेस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा जिन स्थानों पर केंद्रीय गृहमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित है वहां तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकाबंदी के साथ ही सघन जांच भी की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47