Raipur

CG : शराब घोटाले में बड़ा अपडेट, जेल से रिहा से हुए सौम्या चौरसिया और के.के. श्रीवास्तव, इन शर्तों का करना होगा पालन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मामले में आरोपी सौम्या चौरसिया और के.के श्रीवास्तव की अब जेल से रिहाई हो गई है। कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी है। कोर्ट ने उन्हें पासपोर्ट कोर्ट में जमा करने और हर पेशी में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि दोनों लंबे समय से शराब घोटाले मामले में जेल में बंद थे।

इसी मामले को लेकर आज ही आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने अदालत में 9वां पूरक चालान पेश किया है। यह चालान सौम्या चौरसिया, के.के. श्रीवास्तव और देवेन्द्र डडसेना के खिलाफ पेश किया गया। जांच एजेंसी के अनुसार सौम्या चौरसिया पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कथित शराब सिंडिकेट को संरक्षण देने का आरोप है।

वहीं के.के. श्रीवास्तव पर अवैध नगदी के लेन-देन और पूरे नेटवर्क के मैनेजमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा देवेन्द्र डडसेना पर आरोप है कि वह अवैध रूप से एकत्रित रकम को संभालने और आगे पहुंचाने में सक्रिय रूप से शामिल था। तीनों पहले से ही इस मामले में गिरफ्तार हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 62