ब्रेकिंग न्यूज़

CG : पहली बार छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सबसे बड़ा सरेंडर, CM और गृहमंत्री के सामने 170 से ज्यादा नक्सली हथियारों के साथ करेंगे आत्मसमर्पण

रायपुर : राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम को बड़ी कामयाबी मिलने जा रही है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 170 से ज्यादा नक्सली आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। यह राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इन नक्सलियों का नेतृत्व कुख्यात नक्सली नेता रूपेश कर रहा है। सभी नक्सली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। यह कार्यक्रम आज जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा।

सरेंडर करने वाले नक्सली अपने साथ 100 से ज्यादा अत्याधुनिक हथियार भी जमा करेंगे। इनमें AK-47, SLR, BGL जैसे घातक हथियार शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया विभाग की लगातार कोशिशों और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के चलते यह बड़ी सफलता सामने आई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता को हार्ट अटैक, इलाज के दौरान हुई मौत, भूपेश बघेल ने …

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां के वरिष्ठ…

Petrol Diesel Price Cut : डीजल पर पेट्रोल पर ₹10 की कटौती, केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

रायपुर : केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर…

CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को लगेगा विधानसभा सत्र, शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक…

1 of 18