अभनपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक युवक का शव मिट्टी के नीचे दफनाया हुआ मिला था। युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं पुलिस की टीम इस मामले को हत्या का मामला मानकर जांच में जुटी थी। वहीं अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
क्या है पूरा मामला?
अब तक सामने आई जानकरी के अनुसार, जिस युवक का शव पुलिस को मिला है उसकी पहचान माना निवासी युवक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई। हत्या करने के बाद आरोपियों ने युवक के शव को मिट्टी में दफना दिया था। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर मामले की जांच शुरू की। युवक के हाथ में बने हुए टैटू से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।






















