Raigarh

CG Crime : 7 दिन तक बंधक बनाकर आदिवासी महिला से गैंगरेप, …. इस बहाने बुलाकर बनाया शिकार, अब दोनों दरिंदे गिरफ्तार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू में मजदूरी करने आए दो एक आदिवासी महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। महिला के मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने 7 दिनों तक महिला को अपने कब्जे में रखकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। जंगल से छूटकर महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद कापु थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि गिरफ्तार और आरोपियों में से एक हत्या का आरोपी है और 10 साल की सजा भी काट चुका है। बताया जाता है कि भैंस बुड़ी निवासी आरोपी कमलू तिग्गा और धनशाय एक्का कापु में पीड़िता के रिश्तेदार के यहां काम करने आए थे। वहां रात में आरोपियों ने पीड़िता को धारदार हथियार दिखाकर उसके साथ रेप किया।

जब आरोपियों को लगा कि पीड़िता डर रही है तो वह उसे अपने साथ ले गए और 7 दिनों तक अपने साथ रखा। 7 दिनों बाद महिला जब उनके चंगुल से छूटी तब परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 70, 2 351, 127 140 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : बाबा सत्यनारायण पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार, लेकिन वीडियो बनाने वाला अब भी फरार

रायगढ़ : रायगढ़ में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पुलिस ने त्वरित…

CG : रायगढ़ में भतीजा ही निकला चाचा-चाची का कातिल, इस वजह से दोस्त के साथ मिलकर पीट-पीटकर उतार दिया था मौत के घाट

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में पति-पत्नी के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…

1 of 6