Raigarh

CG Crime : बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना मां को पड़ गया भारी, आरोपी ने बीच गांव में महिला को उतारा मौत के घाट

रायगढ़ : रायगढ़ में एक एक सिरफिरे युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक महिला की बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। जिस पर उसकी मां ने युवक को फटकार लगाते हुए डांट लगायी थी। इस बात से नाराज युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। हत्या की ये वारदात रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक नवागांव धौंराडांड निवासी कृष्णा राउत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी बेटी की शादी तमनार के कुरूशलेंगा गांव में हुई है। करीब 20 दिन पहले वो अपने पति के साथ रथ उत्सव देखने मायके आई थी। रथ यात्रा देखने के दौरान गांव में ही रहने वाले लुकेश्वर यादव नामक युवक ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। यह बात जब युवती की मां रेखा राउत को पता चला, तो उसने लुकेश्वर को जमकर फटकार लगाई और उसके परिवार से इस बात की शिकायत की।

इसके बाद दोनों परिवारों के बीच आपसी सुलह हो गया था। इस घटना को लेेकर आरोपी लुकेश्वर के पिता ने पीड़ित युवती और उसके परिवार से माफी भी मांगी थी। उधर इस घटना से नाराज लुकेश्वर यादव ने रेखा राउत से बदला लेने की ठान ली। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम रेखा राउत उपरपारा से घर लौट रही थीं, तभी लुकेश्वर ने रास्ते में उसे रोककर कुल्हाड़ी से गले और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल रेखा राउत मौके पर ही गिर पड़ीं और उसकी मौत हो गई।

उधर हत्या की इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या की इस वारदात पर अपराध दर्ज कर फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की टीम आरोपी के अलग-अलग ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG : बाबा सत्यनारायण पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार, लेकिन वीडियो बनाने वाला अब भी फरार

रायगढ़ : रायगढ़ में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पुलिस ने त्वरित…

CG : रायगढ़ में भतीजा ही निकला चाचा-चाची का कातिल, इस वजह से दोस्त के साथ मिलकर पीट-पीटकर उतार दिया था मौत के घाट

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में पति-पत्नी के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…

1 of 6