अपराध

CG Crime : पिता ने बेटी की कर दी हत्या, तो वहीं पत्नी ने अपने पति को ही पीट – पीटकर उतारा मौत के घाट

जशपुर/सुरजपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर और सूरजपुर जिलों से रिश्तों को शर्मसार करने वाली दो दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं ने समाज को स्तब्ध कर दिया है, जहां एक ओर पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी, वहीं दूसरी ओर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहली घटना जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामटोली की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लौरेस लकड़ा ने अपनी ही बेटी की टांगी से वार कर हत्या कर दी। मृतका आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर निर्माण के लिए गिट्टी और बालू मंगवाने तथा पैसों के लेन-देन को लेकर पिता-पुत्री के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी पिता का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उसने पास में रखी टांगी उठाकर अपनी बेटी के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरी घटना सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मानी गांव की है, जहां पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक पन्ना राठिया अपनी पत्नी मथुरा बाई के साथ रहता था। घटना के दिन दोनों शराब के नशे में थे। इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।

आरोप है कि विवाद से आक्रोशित पत्नी मथुरा बाई ने डंडे से पति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लगातार वार के कारण पन्ना राठिया गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभ में उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ के दौरान वह टूट गई और अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

महिला को देखते ही खोल लिया अपना पैंट, बीच सड़क पर ही करने लगा ऐसा काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बेंगलुरु : देश के आईटी हब के नाम से मशहूर बेंगलुरु को सबसे शिक्षित इलाका माना…

1 of 9