Gariyaband

CG Crime : शादी के महज 13 दिन बाद बेटी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने कहा- दामाद ने ही मार डाला

राजिम : खुशियों वाले घर में मातम पसर गया है। जिस घर से अभी 13 दिन पहले बेटी की डोली उठी थी, वहां से अब उसकी मौत की खबर आई है। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर की रहने वाली नूतन दीवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, खैरझिटी फिंगेश्वर निवासी नूतन की शादी 11 मार्च को मगरलोड के करेली छोटी निवासी कामेश के साथ बड़े ही धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी के महज 13वें दिन नूतन की लाश मिली। मायके पक्ष का आरोप है कि कामेश शादी के बाद से ही नूतन के साथ मारपीट करता था। परिजनों का दावा है कि यह  सुनियोजित हत्या है।

पोस्टमार्टम का इंतजार

घटना की गंभीरता को देखते हुए मगरलोड पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति से पूछताछ की जा सकती है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : पुलिस ने 63.50 लाख रूपये के हीरे के साथ एक तस्कर को किया अरेस्ट, ओडिशा से आकर ग्राहक की कर रहा था तलाश

गरियाबंद : ओडिशा से गांजा तस्करी के आपने कई मामले सुने और पढ़े होंगे। लेकिन…

CG News : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, आरक्षक के सिर पर टंगिया से मारा, तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला का सनसनीेखेज…

Rajim Violence News : राजिम हिंसा मामले में आया एक और मोड़, गांव में कर्फ्यू जैसे हालत, चप्पे – चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राजिम : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले की धर्मनगरी राजिम के दुधकैयां गांव में…

1 of 5