Gariyaband

CG Crime : हैवानियत की हदें पार, महिला के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डालकर की बर्बरता, फिर सांस थमने तक पीटती रही महिलाएं

गरियाबंद : गरियाबंद में महिला के साथ महिलाओं द्वारा ही हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाने पर दो महिलाओं ने एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले आरोपी महिलाओं ने पीड़िता के हाथ-पैर बांधकर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया। जिससे महिला तड़पती रही, इसके बाद भी जब महिलाओं का मन नही भरा तो उन्होने पीड़िता के सीने पर कूदकर उसे अधमरा करने के बाद पीट-पीटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात मैनपुर ब्लॉक के शोभा थाना क्षेत्र में 2 जनवरी को घटित हुई। बताया जा रहा है कि 37 वर्षीय सुमित्रा नेताम का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में मिला था। शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध मौत का प्रतीत हो रहा था। लेकिन पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आए, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया। पुलिस के मुताबिक मृतिका सुमित्रा और आरोपी महिलाएं सुगतिन और ईतवारिन तीनों एक साथ मजदूरी का काम करती थीं और एक-दूसरे को पहले से जानती थीं। जांच में सामने आया कि सुमित्रा पर आरोप था कि वह गांव में दोनों महिलाओं का नाम दूसरे पुरुषों से जोड़कर चरित्र पर सवाल खड़े कर रही थी।

इसी बात को लेकर दोनों आरोपी महिलाओं में गहरा आक्रोश था। जिसका बदला लेने उन्होंने सुमित्रा को सबक सिखाने की साजिश रची। आरोप है कि वारदात के दिन दोनों महिला सुमित्रा के घर पर पहुंची, घटना के वक्त सुमित्रा घर पर अकेली थी। दोनों महिलाओं का पहले सुमित्रा के साथ जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद गुस्सायी महिलाओं ने सुमित्रा का हाथ-पैर बांधकर उसके साथ क्रूरता करते हुए प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद भी जब महिलाओं का मन नही भरा तो एक महिला सुमित्रा के सीने में कूद कर उसके सीने में लात-घूसों से बुरी तरह मारपीट की गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गांव में घटना को दबाने की हुई कोशिश

महिला के साथ हुए इस हैवानियत और हत्या की जानकारी के बाद गांव में मामले को दबाने की कोशिश भी की गई। गावं में बैठक कर बकायदा इसे आपसी विवाद बताकर चुप्पी साधने का निर्णय लिया गया। लेकिन कुछ ग्रामीणों ने इस पार आपत्ति जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शोभा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : पुलिस ने 63.50 लाख रूपये के हीरे के साथ एक तस्कर को किया अरेस्ट, ओडिशा से आकर ग्राहक की कर रहा था तलाश

गरियाबंद : ओडिशा से गांजा तस्करी के आपने कई मामले सुने और पढ़े होंगे। लेकिन…

CG News : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, आरक्षक के सिर पर टंगिया से मारा, तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला का सनसनीेखेज…

Rajim Violence News : राजिम हिंसा मामले में आया एक और मोड़, गांव में कर्फ्यू जैसे हालत, चप्पे – चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राजिम : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले की धर्मनगरी राजिम के दुधकैयां गांव में…

1 of 5