Raipur

CG Crime : मिट्टी में दबी मिली लाश की हुई पहचान, 5 मिनट में वापस आने की बात कहकर घर से निकला था नितेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अभनपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को मिट्टी में दफना दिया गया। पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां भरेंगाभाटा से नवागांव मार्ग पर एक युवक का शव मिट्टी में दबा हुआ मिला। सूचना मिलते ही अभनपुर थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई।

तहसीलदार और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को मिट्टी से बाहर निकाला गया। जांच के दौरान मृतक की पहचान गोकुल धाम सोसायटी माना दरबार निवासी नितेश बत्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक 16 मार्च को घर से “5 मिनट में वापस आने” की बात कहकर निकला था, माना थाना में 18 को युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। लेकिन उसके बाद लापता हो गया था।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से की गई। मामले में प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस पूरे मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : “ड्रीम गर्ल” स्टाइल ठगी : लड़की की दिलकश आवाज, जाल में फंसे लोग, पढ़िये आप भी ये खबर, कहीं फंस ना जायें…

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया…

CG Crime : युवक की हत्या कर मिट्टी में दफनाया शव, वारदात की वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, पुलिस ने शुरू की जांच

अभनपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 68