Raipur

CG Breaking : महानदी पुल के नीचे मिला 18 वर्षीय युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

आरंग : राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारागांव में आज सुबह नेशनल हाईवे 53 पर स्थित महानदी पुल के नीचे एक युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान पारागांव निवासी प्रेमलाल पाल (18 वर्ष), पिता राजाराम पाल के रूप में की गई है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमलाल कल शाम अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। बताया जा रहा है कि निसदा मोड़ के पास वह आइसक्रीम खाने के लिए रुका, जबकि उसका दोस्त वहां से आगे निकल गया। इसके बाद से प्रेमलाल का कुछ पता नहीं चला और आज सुबह महानदी पुल के नीचे उसका शव मिलने की खबर आई।

भाई को भेजा था व्हाट्सएप मैसेज

घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि मृतक अपनी कुछ शारीरिक समस्याओं के कारण काफी समय से मानसिक तनाव में था। मौत से पहले प्रेमलाल ने अपने भाई को व्हाट्सएप पर अपनी परेशानियों के बारे में मैसेज किया था, जिसे पुलिस सुसाइड एंगल से जोड़कर देख रही है। मृतक के शरीर पर प्रथम दृष्टया किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।

हालांकि शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही दृष्टिकोणों से मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से काम कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों व दोस्तों से पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

1 of 56