Raigarh

CG Accident : अनियंत्रित बस खेत में पलटी, एक दर्जन से अधिक घायल, 4 की हालत नाजुक

रायगढ़ : जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा उस समय हुआ जब तोलमा से रायगढ़ की ओर जा रही एक यात्री बस मिलुपारा और कोडकेल गांव के बीच अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और पास के खेत में पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में सवार कई यात्री हादसे के दौरान अंदर फंस गए थे।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को बस से बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची लैलूंगा पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को निजी उद्योगों के वाहनों की मदद से तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां 9 लोगों को भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार यात्रियों की हालत गंभीर है।

घायलों का इलाज जारी है, और गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ के अन्य अस्पतालों में रेफर करने की तैयारी की जा रही है। लैलूंगा पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, बस के अनियंत्रित होने का कारण चालक की लापरवाही या सड़क की खराब स्थिति हो सकती है। पुलिस ने बस चालक और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू की है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : बाबा सत्यनारायण पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार, लेकिन वीडियो बनाने वाला अब भी फरार

रायगढ़ : रायगढ़ में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पुलिस ने त्वरित…

CG : रायगढ़ में भतीजा ही निकला चाचा-चाची का कातिल, इस वजह से दोस्त के साथ मिलकर पीट-पीटकर उतार दिया था मौत के घाट

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में पति-पत्नी के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…

1 of 6