Raipur

CG : काउंसलिंग के लिए पहुंची महिला ने थाने के बाहर लगाई आग, चीखते – चिल्लाते दौड़कर अंदर घुसी, मचा हड़कंप …

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महिला थाना परिसर में बुधवार दोपहर एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। आग लगाने के बाद वह चीखते-चिल्लाते हुए दौड़कर थाने के अंदर घुस गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला के ऊपर कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। फिलहाल गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद महिला वर्षा गोस्वामी काउंसलिंग में महिला थाने पहुंची थी। दोपहर 12-12.30 बजे महिला बाहर बैठी हुई थी, तभी उसने अचानक खुद पर आग लगा ली और महिला थाने के अंदर घुस गई। थाने में मौजूद स्टाफ से महिला को चीखते चिल्लाते हुए देखा तो वह तत्काल उसकी तरफ भागे। उन्होंने पानी डालकर आग को बुझाई। महिला के शरीर के कुछ कपड़े आग की चपेट में आकर जल गए हैं।

वहीं, शरीर का कुछ हिस्सा भी आग में झुलस गया है। इसके बाद तत्काल महिला को डीकेएस अस्पताल ले जाया गया है। जहां महिला का इलाज जारी है। फिलहाल महिला ने किस ज्वलनशील पदार्थ से आग लगाई है। यह साफ नहीं हो पाया है। वहीं, महिला का अपने पति के साथ क्या विवाद था। यह भी अब तक साफ नहीं हो पाया। इस मामले में पुलिस महिला के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47