नई दिल्ली

Breaking : भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, छत्तीसगढ़ से नाता रखने वाले इस नेता का नाम लगभग फाइनल

नई दिल्ली : देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने आखिरकार अपने नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. के लक्ष्मण की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 16 जनवरी को निर्वाचक मंडल की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। वहीं, 19 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 19 जनवरी को ही शाम 4 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी, जिसके बाद शाम 5 से 6 बजे तक नाम वापस लिया जा सकता है। शाम साढ़े 6 बजे राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी बयान जारी करेंगे। अगर जरूरी हुआ तो 20 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना

तिथिकार्यक्रम
16 जनवरी 2026निर्वाचक मंडल (Electoral College) की सूची का प्रकाशन।
19 जनवरी 2026नामांकन प्रक्रिया (दोपहर 2 से 4 बजे तक), जांच और नाम वापसी।
20 जनवरी 2026चुनाव (यदि आवश्यक हो) और नए अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा।

नितिन नबीन का नाम लगभग तय

बता दें कि इससे पहले भाजपा ने कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन की नियुक्ति की थी। ऐसे में अब माना जा रहा है कि भाजपा नितिन नबीन को ही पार्टी का पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है। सूत्रों के हवाले से ये भी जानकारी मिल रही है कि इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी और संगठन के करीब 10 वरिष्ठ नेता प्रस्तावक की भूमिका निभाएंगे।

कौन हैं नितिन नबीन

नितिन नबीन की बात करें तो वे बिहार भाजपा के दिग्गज नेता नबीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। नितिन नबीन बांकीपुर से विधान सभा सदस्य (एमएलए) चुने गए हैं। पहली बार उन्होंने 2006 में उपचुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी। पिता के निधन के बाद उन्होंने सियासी विरासत को संभाला है। इसके बाद 2010, 2015 और 2020 के बाद अब 2025 में भी जीत का परचमा लहराया है।

पहली बार 9 फरवरी 2021 को नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें पथ निर्माण मंत्री बनने का मौका मिला था, लेकिन 9 अगस्त 2022 को नीतीश कुमार ने पाला बदल लिया था और वे महागठबंधन में चले गए थे। दोबारा जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हुए तो 25 मार्च 2024 को नितिन नवीन को फिर से मंत्री बनाया गया। उन्हें शहरी विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। 24 फरवरी 2025 को मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें फिर दोबारा पथ निर्माण मंत्री बना दिया गया। अब 2025 में उन्हें फिर से मंत्री बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा की वापसी में अहम भूमिका

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान नितिन नबीन बीजेपी के राज्य के सह प्रभारी थे। गौरतलब है कि 2018 की हार के बाद बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में शानदार वापसी की और पार्टी सत्ता में लौटी। इसमें नबीन की काफी अहम भूमिका रही। जिसके चलते पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें छत्तीसगढ़ के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रहा। पार्टी ने 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की।

चुनाव में छत्तीसगढ़ के 17 नेता शामिल होंगे चुनाव में

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में छत्तीसगढ़ के नेताओं की अहम भूमिका रहने वाली है। चुनाव में 17 सदस्य दिल्ली जाएंगे, जिनमें सीएम विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, लता उसेंडी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, संतोष पाण्डेय, विजय बघेल, रूपकुमारी चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र राजा प्रताप सिंह और अन्य वरिष्ठ विधायक शामिल हैं।

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

Breaking : अब रसोई पर महंगाई का डबल वार LPG के बाद खाने का तेल भी महंगा, अब प्रति लीटर देने होंगे इतने रुपए

नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव का असर अब धीरे-धीरे भारतीय रसोई तक…

Bank Holiday : नवंबर महीने में भी बैंक में छुट्टियों की भरमार, जानिए पूरी लिस्ट, वरना काम रह जाएगा अधूरा

नई दिल्ली : त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद लोग अपने-अपने काम पर लौट चुके हैं।…

1 of 24