नई दिल्ली

BJP : भाजपा ने कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान, जल्द आएगा नड्डा का उत्तराधिकारी

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की है। उत्तराखंड में मौजूदा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को फिर से इस पद पर बरकरार रखा गया, जबकि मिजोरम में पूर्व मंत्री और विधायक के. बेचुआ को नया अध्यक्ष चुना गया। सोमवार को महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम और पुडुचेरी में चुनाव हुए, जिसके नतीजे आज घोषित होंगे।

अब तक 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अगले दो दिनों में मध्य प्रदेश, लद्दाख और पश्चिम बंगाल में भी यह प्रक्रिया पूरी होगी। इस तरह 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हो जाएंगे। यूपी, गुजरात, ओडिशा और कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों में तीसरे चरण में चुनाव होंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा होगी, जिससे जे.पी. नड्डा के उत्तराधिकारी पर भी चर्चा तेज होगी।

तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे चुनाव अधिकारी हैं, और एन रामचंद्र राव को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, क्योंकि उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं था। वर्तमान अध्यक्ष बंडी संजय कुमार का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है। महाराष्ट्र में रविंद्र चव्हाण ने नामांकन दाखिल कर पूर्णकालिक अध्यक्ष की कमान संभाली, जहां केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पर्यवेक्षक होंगे।

What's your reaction?

Related Posts

School News : सभी सरकारी – निजी स्कूलों में मोबाइल बैन! नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई, खुद सीएम ने किया ऐलान

नई दिल्ली : अगर आपके बच्चे भी स्कूल में मोबाइल लेकर जाते हैं तो ये खबर आपके लिए…

12 फरवरी को भारत बंद : कल घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद?

नई दिल्ली : अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर देश के किसान और व्यापार संघ लामबंद हो…

1 of 21