मध्य प्रदेश

भगवान शंकर के कहने पर मोहम्मद खान बन गया ‘महादेव’, बताया कैसे हुई मुलाकात, क्या-क्या हुई बात, देखिए वीडियो

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा से बड़ा ही रोचक मामला सामले आया है। दरअसल शहर के प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में कुछ ऐसा कि अब इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। यहां मोहम्मद खान नाम के व्यक्ति ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाते हुए अपनी घर वापसी की और अब वे महादेव’ नाम से पहचाने जा रहे हैं। उनकी यह अद्भुत कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि खुद उन्होंने बताया कि भगवान शिव ने उन्हें सपने में दर्शन दिए और धर्म परिवर्तन का संकेत दिया।

सपना जिसने बदल दी ज़िंदगी

मोहम्मद ने बताया कि एक रात उन्होंने सपना देखा, जिसमें भगवान शिव प्रकट हुए। उन्होंने उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा, “अपने मूल धर्म में लौट आओ और मेरी सेवा करो।” इस सपने के बाद उनकी ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई। सुबह होते ही उन्होंने संकल्प लिया कि वे अब अपना जीवन भगवान शिव की भक्ति में समर्पित करेंगे।

स्वेच्छा से की घर वापसी

अगले ही दिन मोहम्मद खान खंडवा के अतिप्राचीन महादेवगढ़ मंदिर पहुंचे और पुजारियों तथा शिवभक्तों के समक्ष स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने की घोषणा की। इस मौके पर मंदिर के प्रमुख अशोक पालीवाल सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे। महादेवगढ़ प्रमुख अशोक पालीवाल ने बताया, कि “यह पहली बार नहीं है, जब किसी ने महादेवगढ़ मंदिर में घर वापसी की हो। पहले भी कई लोगों ने यहां स्वेच्छा से अपने मूल धर्म में वापसी की है, लेकिन मोहम्मद की कहानी वाकई अद्भुत है, क्योंकि यह भगवान के संकेत से जुड़ी है।

मंदिर में गूंजे “हर हर महादेव” के जयकारे…

वहीं, जब मोहम्मद खान ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हिंदू धर्म स्वीकार किया, तो मंदिर परिसर “हर–हर महादेव” के नारों से गूंज उठा। मंदिर में विशेष हवन और पूजा का आयोजन किया गया। उन्होंने खुद कहा, “मैंने कोई दबाव में नहीं, बल्कि अपनी इच्छा और भगवान के आदेश से यह निर्णय लिया है। अब मैं महादेव के चरणों में अपना जीवन बिताऊंगा।

महादेवगढ़ मंदिर का महत्व

बता दें कि खंडवा का महादेवगढ़ मंदिर अत्यंत प्राचीन और ऐतिहासिक महत्व वाला स्थल है। यहां वर्षों से भक्तों की भीड़ लगती रही है। कहा जाता है, कि इस मंदिर में की गई प्रार्थना शीघ्र ही फल देती है। इसी कारण बहुत से लोग यहां अपने जीवन की दिशा बदलने और नई शुरुआत करने आते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : आम आदमी को एक और बड़ा झटका बिजली के दामों में इतने रुपए की बढ़ोतरी, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

जबलपुर : मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश विद्युत…

1 of 25