मध्य प्रदेश

वन विभाग के पूर्व कर्मचारी ने डिप्टी रेंजर समेत दो को मारी गोली, आरोपी ने की आत्महत्या, वारदात की वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन में मंगलवार को वन विभाग के एक पूर्व कर्मचारी ने कथित आपसी रंजिश के कारण एक डिप्टी रेंजर सहित दो लोगों पर गोली चलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फिर खुद पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर सागर रोड़ पर स्थित वन विभाग की अमरावद नर्सरी में हुई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। अधिकारी ने बताया कि दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भोपाल भेज दिया गया है जबकि आरोपी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

रायसेन की अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) प्रतिभा शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान गुड्डा लोधी (55) के रूप में हुई और वह पूर्व में अमरावद नर्सरी में काम करता था और किसी बात को लेकर उसका डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा (50) से विवाद था। उन्होंने बताया कि आरोपी लोधी दोपहर के वक्त अमरावद नर्सरी पहुंचा और डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा से पहले बात की और फिर दोनों के बीच बातों-बातों में विवाद बढ़ गया।

देशी रिवॉल्वर से चलाई गोली

एसडीपीओ ने बताया कि विवाद बढ़ने के बाद आरोपी गुड्डा लोधी ने डिप्टी डेंजर एवं एक महिला मजदूर सावित्री बाई पर अवैध देशी रिवॉल्वर से गोली चला दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गुड्डा लोधी ने परिसर में ही एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि घटना के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और वारदात में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला पुरानी रंजिश या आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

Viral News : होमवर्क नहीं करने पर छात्रों को अर्धनग्न कर खड़ा करने का मामला, स्कूल प्रिंसिपल समेत तीन बर्खास्त

मध्यप्रदेश : शिक्षा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां जाता खेड़ा के…

1 of 22