अपराध

नासिक में भी सामने आई सोनम जैसा कांड : अपने पति की हत्या कर शव के टुकड़े – टुकड़े करके घर में ही दफना दिया, पढ़ें पूरी खबर

नासिक : महाराष्ट्र में नासिक जिले के सुरगाणा तालुका में इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है।यहां मालगोंदा गांव में एक पत्नी ने अपने पति की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने शव के टुकड़े कर घर में ही दफना दिए। मृतक का नाम यशवंत मोहन ठाकरे है। वह मालगोंदा सुरगाणा के रहने वाले थे। उनकी पत्नी ने ही उनकी जान ले ली।

ऐसे खुला मामला

यशवंत के माता-पिता ने अपनी बहू से बेटे के बारे में पूछा। उनका बेटा दो महीने से गुजरात में मजदूरी करने गया था और लौटा नहीं था। बहू ने उन्हें ठीक से जवाब नहीं दिया। इसके बाद बहू खुद गुजरात के बिलीमोरा चली गई। इससे परिवार को शक हुआ। यशवंत के वापस न आने पर उन्होंने और पूछताछ करने की कोशिश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। आखिरकार यशवंत के भाई की पत्नी प्रभा उनसे मिलने आई। उसे कुछ अजीब लगा। उसने यह बात अपने पति को बताई। इसके बाद यह मामला सामने आया।

घर से मिला शव

पुलिस ने मामले की छानबीन की। उन्हें यशवंत का शव घर के सोख्ता गड्ढे में मिला। पुलिस ने बोरी में भरे शव के टुकड़े बरामद किए। पुलिस ने बताया कि उसका शव घर के सोख्ता गड्ढे में मिला। सुरगाणा पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : छत्तीसगढ़ में तीन रेप केस, घर में घुसकर महिला का रेप, इधर नाबालिग और बच्ची बनीं हवस का शिकार

बिलासपुर/बलरामपुर/केशकाल : बिलासपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने…

पालतू मुर्गी के साथ हवस मिटा रहा था 45 साल का शख्स, पड़ोसी के बेटे से भी करवाता था ये काम, वायरल हुआ वीडियो ….

मुंबई : महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई के बोरीवली इलाके में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को…

Gangraped : बुआ ने कराया अपनी नाबालिग भतीजी का रेप! प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, चार आरोपी गिरफ्तार

रीवा : चोरहटा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में…