LIFE
छत्तीसगढ

CGPSC 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 238 पदों की वैकेंसी, सबसे ज्यादा CMO के 29 पद, डिप्टी कलेक्टर के लिए 14, फरवरी 2026 में प्रीलिम्स एग्जाम

रायपुर : CGPSC 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। छत्तीसगढ़ में इस बार 238 पदों पर भर्तियां होगी। इन भर्तियों में सबसे ज्यादा मुख्य नगर पालिक अधिकारी के 29 पद है। वहीं राज्य पुलिस सेवा में 28 पद और डिप्टी कलेक्टर के लिए 14 पद है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 22 फरवरी 2026 को प्रीलिम्स एग्जाम होगा। वहीं 2 अलग-अलग पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होगी, वहीं दूसरे पाली की परीक्षा 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। प्रीलिम्स के लिए आवेदन 1 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच कर सकते है। आपको बता दें कि पिछले साल की ही तरह पुराने पैटर्न में परीक्षा आयोजित की जायेगी। परीक्षा में कोई नया बदलाव नही किया जायेगा। पिछली बार की तरह ही प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा होगी, सिलेबस भी नहीं बदलेगा। इसी तरह प्रीलिम्स फरवरी में आयोजित किए जाने की संभावना है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 17