Grahan : 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जैसे जैसे वो अंतिम चरण में प्रवेश कर रहा है, आकाश में एक नया तूफान तैयार हो रहा है। खगोलीय दृष्टिकोण से देखा जाए तो साल 2026 बेहद खास होने वाला है, क्यूँकि साल 2026 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं, जी हाँ, “दो सूर्य ग्रहण” और “दो चंद्र ग्रहण”।
ये साल क्यों हैं ख़ास?
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार ग्रहण को अशुभ माना जाता हैं इसलिए ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है, जिसके दौरान कई नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। जैसे भोजन करना, गर्भवती महिलाओं का बहार निकलना आदि। सूतक के दौरान मंदिर में पट भी बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान मन ही मन ईश्वर का स्मरण करने की सलाह दी जाती है। आईये अब आपको बताते हैं कि 2026 में कब – कब लगेंगे ग्रहण?
नए साल 2026 में कब – कब लगेंगे ग्रहण?
2026 का पहला सूर्य ग्रहण: 17 फरवरी को लगेगा।
नए साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा। ये ग्रहण दक्षिणी अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में दिखेगा। भारत में कहीं भी ये ग्रहण दृश्यमान नहीं होगा।
2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण: 12 अगस्त को लगेगा
नए साल का दूसरा पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा। ये ग्रहण उत्तरी यूरोप जैसे की स्पेन, पुर्तगाल, रूस के उत्तरी भाग, उत्तरी अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका में दिखेगा। भारत में कहीं भी ये ग्रहण नहीं दिखेगा। दोनों ही सूर्य ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देंगे तथा सूतक काल लागू न होने से धार्मिक रूप से कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा।
अब बात करें चंद्र ग्रहण की तो 2026 में दो चंद्र ग्रहण होंगे। आईये जानतें हैं कब – कब है चंद्र ग्रहण?
2026 में पहला चंद्र ग्रहण: 3 मार्च को लगेगा
यह 2026 का सबसे शानदार लाल चंद्रमा होगा! जब पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है तो चाँद लाल दिखाई देता है, और इस घटना को “ब्लड मून” भी कहते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और सूर्य की सीधी रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुँच पाती। 2026 में दो चंद्र ग्रहण होंगे, दोनों भारत में दिखेंगे। पूरे भारत में सुबह 3-5 बजे के बीच बहुत खूबसूरत लाल चंद्रमा दिखेगा। ये ग्रहण भारत सहित एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत-अटलांटिक महासागर में दिखेगा। भारत के अधिकांश भागों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा।
2026 में दूसरा चंद्र ग्रहण: 28 अगस्त 2026
ये साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा जो कि 28 अगस्त को लगेगा। ये ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में दिखेगा किन्तु भारत के पूर्वी भागों में आंशिक रूप से दिखाई देगा, लेकिन पूर्ण रूप से नहीं।।















