Raipur

CG Breaking : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बहाली 4,708 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक लंबे इंतजार के बाद बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने शिक्षकों की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करते हुए 4,708 पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। यह नियुक्तियां पहले चरण के अंतर्गत की जाएंगी। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बहाली 4,708 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात जानकारी के अनुसार, वित्त विभाग से अनुमति मिलने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

विभाग के अवर सचिव ने इस संबंध में संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) को औपचारिक पत्र जारी किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुछ महीने पहले धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया था। अब उनकी उसी घोषणा को धरातल पर उतारते हुए सरकार ने पहले चरण में 5,000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिनमें से 4,708 पदों का आदेश जारी किया जा चुका है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47