Raipur

CG Sex Racket : स्पा सेंटर की आड़ में चला रहा था सेक्स रैकेट, मुख्य सरगना समेत 3 गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक मकान में संचालित इस अवैध धंधे में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य सरगना कृष्णु दास 42 वर्ष, आकाश साहू 39 वर्ष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने मौके से चार मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रोफेसर कॉलोनी में एक मकान में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने पाईंटर को नकदी देकर मौके पर भेजा। सौदा तय होने पर तत्काल छापेमारी की गई, जिसमें एक कमरे से एक युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि एक पीड़ित महिला को जबरन इस धंधे में शामिल किया गया था।

स्पा सेंटरों के जरिए चलता था नेटवर्क-

गिरफ्तार आरोपी आकाश साहू ने खुलासा किया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर इस रैकेट में सक्रिय था। मुख्य सरगना कृष्णु दास, जो शंकर नगर का निवासी है, रायपुर के समता कॉलोनी, कटोरा तालाब और खम्हारडीह में तीन स्पा सेंटर संचालित करता था। इन स्पा सेंटरों की आड़ में वह देह व्यापार का गोरखधंधा चला रहा था। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप चैट्स, संदिग्ध ट्रांजेक्शन और रैकेट से जुड़ी अहम जानकारी हासिल की है। पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG : मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना – 2026 का होगा शुभारंभ, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राज्य सरकार एक नई राहतभरी योजना…

CG News : अफसर की पत्नी से दरिंदगी अमीर कारोबारी ने बंधक बनाकर मिटाई हवस, पीड़िता की आपबीती सुन उड़ गए पुलिस के होश

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद गंभीर और सामने आया है। राजधानी…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG News : बकाया बिल की टेंशन खत्म, मुख्यमंत्री साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, जानें किसे मिलेगा लाभ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू…

1 of 55