देश - विदेश

Petrol Diesel Price : पेट्रोल 6 रुपए सस्ता, डीजल की कीमतों में भी आई भारी गिरावट, बकरीद पर आई बड़ी खुशखबरी

बिजनेस : एक तरफ दुनिया भर में बढ़ रहें पेट्रोलियम उत्पादों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ पाकिस्तान सरकार ने इसका उल्टा करते हुए ईंधन के रेट में भारी कटौती करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि यह फैसला ईद उल अजहा को मद्देनजर रखते हुए लिया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आगामी दिनों में फिर से पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ सकते हैं

डीजल 7 रुपए सस्ता

पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय (पेट्रोलियम डिवीजन) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हाई-स्पीड डीज़ल (HSD) की कीमत में 6.80 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है। जबकि पेट्रोल की कीमत में 6 रुपए की कटौती की गई है। रेट कम होने के बाद अब यहां डीजल 402.78 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि पेट्रोल 403.78 रुपए प्रति लीटर हो गया है। हालांकि इस महंगाई के दौर में ये छोटी राहत मानी जा रही है। लेकिन सरकार इसे त्योहार से पहले बड़ी राहत के तौर पर देख रही है। नई दरें आज से प्रभावी हो जाएंगी।

महंगाई दरों में भी आएगी कमी

ईंधन की दरों में गिरावट की वजह से महंगाई भी कम होगा, क्योंकि परिवहन लागत सीधे तौर पर सब्जियों,फलों,खाद्य पदार्थों और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। ईद उल अजहा के समय पकिस्तान में ईंधन की खपत परंपरागत रूप से काफी बढ़ जाती है। ऐसे समय में यह फैसला उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देगा। हालांकि इसके बावजूद अभी भी पाकिस्तान में तेल की कीमतें बहुत महंगी हैं।

55 प्रतिशत महंगा हुआ ईंधन

बता दें कि पिछले दिनों ईरान-अमेरिका युद्ध कारण जब दुनिया भर में उसका असर देखने को मिला। पाकिस्तान पर इस वैश्विक पेट्रोलियम तंगी का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा। मलेशिया के बाद ईरान युद्ध के दौरान पाकिस्तान में ईंधन कीमतों में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की गई।

युद्ध से पहले पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें 93.56 भारतीय रुपए यानी 271.29 पाकिस्तानी रुपए थी, जो युद्ध के बाद 55 प्रतिशत बढ़कर 145.64 भारतीय रुपए यानी 422.30 पाकिस्तानी रुपए हो गई। भारत इस वैश्विक तंगी से सबसे कम प्रभावित होने वाले देशों में रहा। भारत में युद्ध से पहले तेल की कीमतें 101.27 रुपए थी जो महज 4.20 प्रतिशत बढ़ कर 105.13 पर पहुंचा है।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : कोयला खदान में मौत का विस्फोट, भीषण ब्लास्ट से 90 मजदूरों की तड़प – तड़पकर मौत, मचा हाहाकार

बीजिंग : उत्तरी चीन से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एक कोयला…

अफगानिस्तान के दर्द को भारत कर रहा महसूस …. इस तरह बढ़ाया मदद का हाथ, पाकिस्तान ने की थी 400 बेगुनाहों की हत्या..

नई दिल्ली : आतंकी और पड़ोसी देश पाकिस्तान के नापाक मंसूबों ने अफ़ग़ानिस्तान को…

Breaking : वायुसेना का विमान क्रैश, 110 सैनिक थे सवार, रेस्क्यू आपरेशन में 57 को जिंदा निकाला, टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा

कोलंबिया : कोलंबिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार को वायुसेना का विमान…

बड़ी खबर …. फेसबुक, यूट्यूब समेत 26 ‘सोशल मीडिया’ प्लेटफॉर्म पर बैन, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

काठमांडू : नेपाल ने निर्धारित समय सीमा के भीतर संचार और सूचना प्रौद्योगिकी…

1 of 5