Raipur

CG: जिंदा पैंगोलिन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 50 करोड़ में सौदा करने पखांजूर से लाए थे रायपुर

रायपुर:- राजधानी रायपुर में वन्यजीव तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जिंदा पैंगोलिन के साथ दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि ये तस्कर इस दुर्लभ जीव का सौदा 50 करोड़ रुपए में करने के लिए पखांजूर से रायपुर तक पहुंचे थे।

वन विभाग को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने भाटागांव इलाके में ग्राहक बनकर तस्करों से संपर्क किया और सौदे की पुष्टि होते ही जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। इस ऑपरेशन का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक कुमार तिवारी ने किया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान खोखन हालदार और गोपाल बोपचे के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि पैंगोलिन को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी कीमत पर बेचने की योजना थी, जिसके लिए इसे छत्तीसगढ़ के पखांजूर से रायपुर लाया गया था।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 64