Raipur

CG: पीडब्ल्यूडी ब्रिज की ग्रिल में गर्दन फंसने से बुजुर्ग की मौत, ऐसे हुआ हादसा

रायपुर:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास डिवाइडर की लोहे की ग्रिल में उनकी गर्दन फंसी मिली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान परशुराम नगर पुरैना निवासी 80 वर्षीय जगदीश प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। सोमवार दोपहर करीब 1ः30 बजे राहगीरों की नजर उन पर पड़ी, जब उनकी गर्दन ग्रिल में फंसी हुई थी और वे बेहोश हालत में थे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और परिजनों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ग्रिल में गर्दन फंसने से ही उनकी मौत हो गई। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर उनकी गर्दन ग्रिल में फंसी कैसे? यह हादसा है, आत्महत्या या फिर कोई और कारण, फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 64