Bijapur

CG Gangrape Case : नाबालिग के साथ गैंगरेप, घुमाने के बहाने जंगल ले जाकर दोस्तों के साथ बाॅयफ्रेंड ने किया गैंगरेप

बीजापुर : बीजापुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आयी है। बताया जा रहा है कि लड़की का बाॅयफ्रेंड उसे घुमाने के बहाने जंगल ले गया। जहां उसके 5 दोस्तों ने लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ की घटना को अंजाम दिया गया। इस वारदात में एक नाबालिग भी शामिल है। वहीं घटना के बाद पीड़ित लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की के साथ हैवानितय का ये पूरा मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक ये घटना 11 अप्रैल 2026 की रात की है। बताया जा रहा है कि पीड़िता का नाबालिग बाॅयफ्रेंड उसे घुमाने के बहाने घर से बाहर बुलाया।

फिर बहला-फुसलाकर उसे सुनसान जगह पर ले गया। जहां आरोपी ने पहले उसके साथ रेप किया। उसके बाद नाबालिग के 4 अन्य दोस्तों ने मौके पर पहुंचकर लड़की के साथ जबरदस्ती करते हुए गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। 12 अप्रैल की सुबह पीड़िता ने परिजनों के साथ भैरमगढ़ थाने पहुंची और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम शामिल हैं। वहीं इस वारदा में शामिल लड़की का बाॅयफ्रेंड नाबालिग है, पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तीन छात्राओं के गर्भवती होने की खबर से मचा हड़कंप, जिला प्रशासन ने बताया, तीनों छात्राएं अभी ….

बीजापुर : जिले के गंगालूर क्षेत्र स्थित पोर्टा केबिन आवासीय संस्था से जुड़ा एक …

CG News : अमित शाह के दौरे से पहले नक्सलियों की कायराना करतूत, आत्मसमर्पित माओवादी समेत 2 को उतारा मौत के घाट

बीजापुर : केंद्रीय मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पहले बीजापुर में नक्सलियोंं…

“विधायक को नहीं मिली दौरे की अनुमति” भूपेश बघेल का तंज, जब नक्सलवाद खत्म, तो जानें से क्यों रोका जा रहा

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक महत्वपूर्ण और सियासी रूप से संवेदनशील…

1 of 3