रायपुर : राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर स्थित ILS हॉस्पिटल में शुक्रवार रात हादसा हो गया, जब अस्पताल के चौथे फ्लोर की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इस घटना में 4 से अधिक मरीज घायल हो गए और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वार्ड में चल रहा था इलाज
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ, जब वार्ड में मरीजों का इलाज चल रहा था। अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया, जिससे वहां मौजूद मरीज और उनके परिजन घायल हो गए। स्टाफ ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया।

घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर स्थिति वाले मरीजों को अस्पताल के अन्य सुरक्षित वार्ड में शिफ्ट किया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है।
इंजीनियर करेंगे जांच
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छत गिरने का कारण पुराने भवन ढांचे की कमजोरी हो सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी टीम को जांच के लिए बुलाया है।






















