Raipur

Breaking : छत्तीसगढ़ पुलिस के पूर्व महानिदेशक विश्वारंजन का निधन अस्पताल में ली अंतिम सांस पिछले कुछ समय से चल रहे थे बीमार

रायपुर/पटना : छत्तीसगढ़ पुलिस के पूर्व महानिदेशक विश्वारंजन का निधन हो गया। उन्होंने बीती रात पटना में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, विश्वरंजन पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कार्डियक संबंधी गंभीर समस्या होने के बाद पिछले महीने मेदांता हॉस्पिटल पटना में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका और बीती रात उनका निधन हो गया। विश्व रंजन वर्ष 1973 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस में लंबे समय तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे जुलाई 2007 से वर्ष 2011 तक राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG Breaking : DSP कल्पना वर्मा निलंबित, होटल कारोबारी से महंगे गिफ्ट लेना और खुफिया जानकारियां देना पड़ा महंगा

रायपुर : रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : कांग्रेस विधायक और भाजपा नेता समेत 12 लोग गिरफ्तार, जानें किस मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई ?

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 of 53