Raipur

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी सौगात, अब इतने रुपए MSP की दर से होगी फसल की खरीदी, धान खरीदी के बीच आई खुशखबरी

रायपुर : भारत सरकार के ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के दौरान छत्तीसगढ़ में दाल एवं तिलहनी फसलों की खरीद के लिए मूल्य समर्थन योजना (PSS) लागू करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। धान खरीदी के बीच सरकार का ये फैसला किसानों के लिए बड़ी सौगात से कम नहीं है।

किसानों को बड़ी सौगात

केंद्रीय मंत्री द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ में निम्नानुसार फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 21 हजार 330 मीट्रिक टन तुअर, 25 हजार 530 मीट्रिक टन उड़द, 240 मीट्रिक टन मूंग, 4 हजार 210 मीट्रिक टन सोयाबीन और 4 हजार 210 मीट्रिक टन मूंगफली खरीद की मंजूरी दी गई है।

मजबूर नहीं होना पड़ेगा फसल बेचने के लिए

इन फसलों की खरीद मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी, जिससे किसानों को अपनी उपज का उचित दाम प्राप्त होगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पत्र में आशा व्यक्त की है कि इस निर्णय से तुअर, उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलेगी तथा उन्हें औने-पौने दाम पर फसल बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। ⁠

सीएम साय ने जताया पीएम मोदी का आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार के इस निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हितों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एमएसपी पर खरीद की सभी तैयारियाँ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर किसानों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करेगी। इस निर्णय से राज्य के किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी, दलहन एवं तिलहन उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।

S.No.  CropsMSP 2025-26Cost* KMS 2025-26Margin over cost (%)MSPMSP Increase in 2025-26
   Cereals2024-252013-14over
2024-25
over 2013-14Story continues below this ad 
 
1.PaddyCommon236915795023001310691059(81%)
Grade A^238923201345691044(78%)
2.JowarHybrid3699246650337115003282199(147%)
Maldandi^374934211520328 2299(147%)
3.Bajra2775170363262512501501525(122%)
4.Ragi4886325750429015005963386(226%)
5.Maize2400150859222513101751090(83%)
 Pulses       
6.Tur /Arhar8000503859755043004503700(86%)
7.Moong876858455086824500864268(95%)
 CropsMSP 2025-26Cost* KMS 2025-26Margin over cost (%)MSPMSP Increase in 2025-26
     2024-252013-14over 2024-25over 2013-14 
8.Urad780051145374004300400 3500
(81%)
 Oilseeds 
9.Groundnut726348425067834000 4803263(82%) 
10.Sunflower Seed7721514750728037004414021(109%)
11.Soybean (Yellow)5328355250489225604362768(108%)
12.Sesamum9846656450926745005795346(119%) 
13.Nigerseed9537635850871735008206037(172%)
 Commercial      
14.Cotton(Medium Staple)771051405071213700 5894010(108%)
(Long Staple)^8110752140005894110(103%)

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47